
संत नगर। उपनगर में लगभग 70 हेक्टियर में फैले बोरवन पार्क के कायाकल्प और बाऊंड्रीवाल निमार्ण का भूमि पूजन इसी सप्ताह किया जाएगा। इस पर लगभग 60 लाख रूपए का व्यय होगा। उक्त सौगात स्थानीय विधायक एवं विधान सभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा के प्रयासों से मिल पाई है। बोरवन क्लब के अध्यक्ष जगदीश आसवानी ने बताया कि बाऊंड्रीवाल एवं भीतर सौन्दर्यकरण के अलावा लगभग 11 लाख रूपए से अन्य विकास कार्य भी होंगे र इसके लिए राजधानी परियोजना प्रशासन के अधिकारियों ने प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक स्वीकृति प्रदान कर दी है। बोरवन पार्क के कायाकल्प के लिए इतनी अधिक राशि स्वीकृत करने पर कपड़ा एसोसियेशन के अध्यक्ष कन्हैयालाल ईसरानी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश ईसरानी, रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के राष्ट्रीय सदस्य नितेश लाल, सिंधी सेन्ट्रल पंचायत के महासचिव सुरेश जसवानी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष वासुदेव वाधवानी ने प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा का उनके निवास स्थान पर जाकर हारफूलों से गर्मजोशी से स्वागत किया एवं आभार माना।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved