भोपाल। वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी मौजूद होने। साथ ही पूर्वी-पश्चिमी हवा का सम्मिलन होने के कारण बुधवार को राजधानी और आसपास के जिलों में बरसात होने की संभावना है। उधर मंगलवार को प्रदेश में आंशिक बादल बने रहे और कहीं-कहीं धूप भी निकली।
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में मानसून द्रोणिका (ट्रफ) अपनी सामान्य स्थिति में गंगानगर, उत्तरप्रदेश से होकर गुजर रही है। इस ट्रफ के ऊपर पूर्वी हवा चल रही है। उधर, अरब सागर से लगातार पश्चिमी हवा चल रही है। विपरीत हवाओं का सम्मिलन होने की वजह से मध्य भारत में बुधवार को कहीं-कहीं बरसात होगी। शुक्ला के मुताबिक बुधवार को राजधानी और आसपास के जिलों में बौछारें पडऩे की संभावना है। बारिश का दौर थमने के बाद भी राजधानी में ठंडक बरकरार है। विशेषकर रात के समय तापमान सामान्य बना हुआ है। उधर वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी मौजूद होने। साथ ही पूर्वी-पश्चिमी हवा का सम्मिलन होने के कारण बुधवार को राजधानी और आसपास के जिलों में बरसात होने की संभावना है।
मंगलवार को प्रदेश में आंशिक बादल बने रहे और कहीं-कहीं धूप भी निकली। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री दर्ज हुआ। जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रिकार्ड हुआ। जो सामान्य रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में मानसून द्रोणिका(ट्रफ) अपनी सामान्य स्थिति में गंगानगर,उत्तरप्रदेश से होकर गुजर रही है। इस ट्रफ के ऊपर पूर्वी हवा चल रही है। उधर अरब सागर से लगातार पश्चिमी हवा चल रही है। विपरीत हवाओं का सम्मिलन होने की वजह से मध्य भारत में बुधवार को कहीं-कहीं बरसात होगी। शुक्ला के मुताबिक बुधवार को राजधानी और आसपास के जिलों में बौछारें पडऩे की संभावना है।