img-fluid

रिया चक्रवर्ती को मिला काग्रेस नेता अधीररंजन चौधरी का साथ

September 10, 2020

चौधरी ने कहा- वो एक बंगाली ब्राह्मण महिला हैं
नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा रिया चक्रवर्ती को एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ्तार किया जाना बेतुका है और उनके पिता न्याय मांगने के हकदार हैं। साथ उन्होंने ये भी कहा है कि रिया एक बंगाली ब्राह्मण महिला हैं। चौधरी ने इस मामले में ढेर सारे ट्वीट किए हैं। बता दें कि रिया को ड्रग्स के मामले में मंगलवार को गिरप्तार किया गया था। आज उनकी जमानत पर सुनवाई होगी।
अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट करते हुए रिया को बंगाली ब्राह्मण महिला बताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘रिया के पिता एक पूर्व सैन्य अधिकारी हैं। देश की सेवा की है। रिया एक बंगाली ब्राह्मण महिला हैं। सुशांत राजपूत के लिए न्याय को एक बिहारी के लिए न्याय के तौर पर पेश नहीं करना चाहिए। रिया के पिता भी अपनी बच्ची के लिए न्याय मांगने के हकदार हैं। मीडिया ट्रायल हमारी न्यायिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है। सभी के लिए न्याय हमारे संविधान का बुनियादी सार है।

रिया चक्रवर्ती के समर्थन में फिल्मी दुनिया के कई लोग सामने आए हैं, जिसमें मुख्य तौर पर तापसी पन्नू, विद्या बालन, सोनम कपूर, अनुराग कश्यप और फरहान अख्तर समेत कई सेलेब्स हैं। एनसीबी ने तीन दिनों की पूछताछ के बाद मंगलवार को रिया को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के कुछ समय बाद उन्हें एक स्थानीय अदालत ने 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रिया को बुधवार को एनसीबी के दक्षिण मुंबई स्थित कार्यालय से भायखला जेल ले जाया गया।

Share:

  • कंगना रनौतः उद्धव ठाकरे सरकार से गवर्नर कोश्यारी नाराज, केंद्र को भेजेंगे रिपोर्ट

    Thu Sep 10 , 2020
    मुंबई। फिल्म ऐक्ट्रेस कंगना रनौत के मुंबई स्थित ऑफिस पर बीएमसी की ओर से बुलडोडर चलाए जाने के बाद उद्धव ठाकरे सरकार की चौतरफा आलोचना हो रही है। सरकार में साझीदार एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने भी इस पर अपना विरोध जताया था। इस बीच प्रदेश के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी मामले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved