img-fluid

म.प्र. ने फिर लिया 1000 करोड़ का कर्ज

September 11, 2020


– कर्जे पर कर्जा…169 दिन में ले डाले 8000 करोड़
भोपाल। कोरोना के चलते मध्य प्रदेश की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। सरकार लगातार कर्ज पर कर्ज लिए जा रही है। सरकार ने फिर 1 हजार करोड़ का कर्ज लिया है। इसको मिलाकर सरकार 169 दिनों में 8000 करोड़ का कर्ज ले चुकी है। कोरोना संकट की वजह से राज्य की अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रभाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य को लगभग साढ़े 14 हजार करोड़ रुपए अतिरिक्त कर्ज लेने की सशर्त अनुमति दी है। इसे मिलाकर राज्य सरकार वर्ष 2020-21 में 40 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज ले सकती है।


क्यों लेना पड़ रहा है कर्ज
दरअसल, कोरोना संक्रमण की वजह से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। न तो निर्माण कार्य गति पकड़ पा रहे हैं और न ही औद्योगिक गतिविधियां पटरी पर आ पाई हैं। इस कारण करों से होने वाली आय घट गई है। इसके मद्देनजर सरकार ने इस बार बजट का आकार 28 हजार करोड़ रुपए घटाकर 2 लाख 5 हजार करोड़ के लगभग रखा है। इसमें भी अधिकांश विभागों पर राशि खर्च करने से पहले अनुमति लेने का प्रावधान कर दिया गया है।

Share:

  • कोविड की ड्यूटी कर थक गई थी बच्चा बेचने वाली नर्स

    Fri Sep 11 , 2020
    साथी ने स्वीकारा- बेरोजगार था, इसलिए कूद पड़ा चोरी के धंधे में, पूर्व बच्चा बेचने की जांच इन्दौर।  महिला थाना और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई के दौरान कल दस दिन की बच्ची का एक लाख रुपए में सौदा करने के मामले में पकड़ाई महिला एमटीएच अस्पताल की नर्स निकली। उसे न्यायालय ने चार दिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved