आगरमालवा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को आगरमालवा जिले के नलखेड़ा पहुचंकर विश्वप्रसिद्ध पीताम्बरा सिद्धपीठ माँ बगलामुखी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर श्रीनाथ के साथ पूर्व मंत्रीगण सज्जनसिंह वर्मा, जयवर्द्धनसिंह भी थे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीनाथ शनिवार को सुबह आगरमालवा प्रवास पर आये है। इस दौरान वे सबसे पहले माँ बगलामुखी मंदिर पहुंचे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved