मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत(Kangana Ranaut) के ऑफिस पर हाल ही में BMC ने बुल्डोजर चलाया है। हालांकि एक्ट्रेस ने कोर्ट से इस मामले पर स्टे ले लिया है और अगली सुनवाई 22 सिंतबर तक के लिए टाल दी गई है। अब खबरें हैं कि BMC कंगना रनौत के खार स्थित घर पर भी बुल्डोजर चलाने की कोशिश कर रही है।
खबरों के मुताबिक BMC ने रविवार को कंगना के मुंबई वाले घर को लेकर एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उनके खार स्थित घर को अवैध निर्माण करार दिया गया है। इस नोटिस में कहा गया है कि एक्ट्रेस के घर में गलत तरीके से बदलाव किया गया है। इसमें नियमों का उल्लंघन किया गया है।
बता दें कि दो साल पहले भी मुंबई महानगरपालिका ने कंगना रनौत को एक नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में कहा गया था कि घर में गलत तरीके से बदलाव किया गया है। तब उस समय कंगना रनौत ने सिटी सिविल कोर्ट में जाकर स्टे ऑर्डर ले लिया था।
इसी को मद्देनजर रखते हुए बीएमसी ने कैविएट फाइल किया जिसमें उनकी तरफ से कहा गया,’स्टे ऑर्डर को रद्द किया जाए और हमें तोड़ने की इजाजत दी जाए।’
खार इलाके में कंगना रनौत का घर डीबी ब्रिज नाम की बिल्डिंग में पांचवी मंजिल पर है। इसमें आठ जगह पर बदलाव किए गए हैं। छज्जा और बालकनी में गलत तरीके से निर्माण की बात कही गई है। किचन के एरिया में किए गए बदलाव को भी गलत बताया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved