भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सतना में लव जिहाद की घटना और महू में राशन घोटाले में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष की संलिप्तता को कांग्रेस का चरित्र बताया है। उन्होंने कहा कि सतना में हुई लव जिहाद की घटना गंभीर ही नहीं मानवता पर कलंक है। ऐसी घटना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी घटना के आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होना चाहिए। साथ ही कांग्रेस के बड़े नेताओं को भी इस घटना पर जवाब देने की जरूरत है। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लव जिहाद घटना को गंभीरता से लिया है। ऐसे लोगों पर कड़ी से कडी कार्यवाही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद की घटना का आरोपी समीर खान कांग्रेस का पदाधिकारी है और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ उसके फोटो है। कांग्रेस नेताओं को जवाब देना चाहिए कि क्या ऐसे लोगों को संरक्षण देते है। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गरीबों के राशन की चिंता में लगे हुए हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता राशन घोटाला कर गरीबों के राशन पर डांका डालने में लगे हुए हैं। महू में कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद व शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष मोहन अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्यों ने जिस प्रकार राशन की चोरी कर 50 करोड़ का घोटाला किया है, उससे प्रदेश की जनता उन्हें कभी भी माफ नहीं करेगी।
Share:Related Articles
इंदौर और भोपाल से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें आज की आवश्यकता
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि भोपाल से नई दिल्ली अतिरिक्त विमान सेवा प्रारंभ होने से प्रदेश में पर्यटन के विकास और नए निवेश को लाने में सहयोग मिलेगा। भोपाल और इंदौर से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों (International flights from Indore) के प्रारंभ होने से प्रदेश लाभान्वित होगा। मुख्यमंत्री श्री […]
26-27 नवंबर को हो सकता है युवक कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन
भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बीच इंदौर जिले में एक दिन विश्राम करेंगे। 26 नवंबर को संविधान दिवस पर महू में या 27 नवंबर को इंदौर में वह रुकेंगे। यात्रा के बीच ही युवक कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन इंदौर में करने की तैयारी भी है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन […]
पटवारी और उमंग के बीच तनातनी, दूरियां बनीं
टिकट बंटवारे को लेकर दोनों नेताओं के बीच मतभेद की खबरें इंदौर। एक सप्ताह पहले जिस तरह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (State Congress President Jitu Patwari) और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Leader of Opposition Umang Singhar) की राजनीतिक केमेस्ट्री देखी जा रही थी, वह अब नहीं दिखाई दे रही है। दोनों के बीच टिकट […]