img-fluid

सूरत : उकाई बांध से पानी छोड़ने से हरिपुरा उपमार्ग जलमग्न, 14 गांवों का कडोद से संपर्क कटा

September 21, 2020

सूरत/अहमदाबाद । सूरत जिले में मूसलाधार बारिश और उपरवास में भी भारी वर्षा होने से उकाई डैम लबालब भर गया। डैम के जलस्तर को देखते हुए एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे तापी नदी का जल स्तर बढ़ने से बड़ोली तहसील के हरिपुरा गांव में पानी घुस गया। इससे मांडवी और बारडोली तहसील के बीच यातायात बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों को पानी भरने से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह 15वीं बार है, जब इस बारिश के मौसम में मार्ग डूब गया है।

सूरत और उपरवास में लगातार बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ का पानी ने लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। बारिश से जिले की सभी नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। तापी नदी, जो तहसील में कडोद गांव के सीम से होकर बहती है, में भी लगातार जलस्तर में वृद्धि हो रही है। उपरवास में भारी बारिश के कारण उकाई बांध से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे तापी नदी का जलस्तर बढ़ गया और बारडोली तहसील में हरिपुरा उपमार्ग एक बार फिर जलमग्न हो गया है। मार्ग के बंद होने से कोसाड़ी, ऊना, खंजरौली, उमरसाड़ी, गवाची, गोडावडी, बारदोली से जुड़े मांडवी तहसील के खारोली और 14 गांव कडोद से अलग हो गए हैं। प्रशासन उकाई बांध और तापी नदी के जलस्तर पर बराबर नजर रखे हुये है।

Share:

  • अब भोपाल में रात आठ बजे तक ही खुलेंगे बाजार

    Mon Sep 21 , 2020
    कलेक्टर ने धारा 144 के तहत जारी किए आदेश भोपाल। जिले सहित शहर में अब बाजार रात आठ बजे तक ही खुलेंगे। केवल मेडिकल, रेस्तरां, भोजनालय, राशन एवं खान-पान की दुकानों को रात 10.30 बजे खोलने की छूट रहेगी। यहीं नहीं रात 10.30 से सुबह छह बजे तक केवल मेडिकल इमरजेंसी और अत्यावश्क कार्य के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved