img-fluid

इंदौर में प्रशासन का बड़ा एक्शन: कृष्णबाग में 62 मकानों पर चला बुलडोजर, आशियाना उजड़ता देख बिलख पड़ीं महिलाएं

November 23, 2026

इंदौर. इंदौर (Indore) के कृष्णबाग (Krishnabagh) क्षेत्र में 70 से ज्यादा मकानों (houses) को हटाने के लिए सोमवार सुबह सात बजे से रिमूवल गैंग मौके पर पहुंची। सबसे पहले रिमूवल गैंग ने माइक से अनाउंसमेंट कर रहवासियों को घरों का सामान समेटने के लिए कहा। रहवासियों ने अधिकारियों को घेर लिया और कहा कि वे वर्षों से इस बस्ती में रह रहे हैं। उनके पास रहने के लिए दूसरा घर नहीं है।

काफी देर तक कार्रवाई का विरोध जारी रहा, लेकिन इसके बाद बुलडोजरों से मकानों को तोड़ने का काम शुरू हो गया। विरोध कर रहे रहवासी मकानों को टूटते देख मायूस हो गए। कुछ महिलाएं और बच्चे इस दौरान रोते हुए कार्रवाई रोकने की गुहार लगाते रहे, लेकिन दो घंटे के भीतर बस्ती के 60 से ज्यादा मकान खंडहर में तब्दील हो गए।


  • मकानों को तोड़ने के बाद मलबा भी हटाया जा रहा है। कब्जे हटाने के दौरान रहवासी विरोध न करें और पथराव जैसी स्थिति न बने, इसके लिए मकानों को तोड़ने पहुंची टीम के सदस्यों ने हेलमेट भी पहन रखे थे। कार्रवाई के लिए 300 से ज्यादा कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे।

    क्या है मामला
    एमआर-10 जंक्शन के समीप स्थित दो एकड़ जमीन 23 साल पहले श्रीराम बिल्डर्स ने खरीदी थी, लेकिन जमीन पर कब्जे हो गए थे। मामला कोर्ट तक पहुंचा और कोर्ट ने जमीन से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। कार्रवाई रुकवाने के लिए कुछ रहवासी भोपाल भी पहुंचे थे। वहीं, कुछ रहवासी लगातार बस्ती में धरना देकर विरोध कर रहे थे।

    इस जमीन को लेकर बिल्डर और रहवासियों के बीच वर्ष 2003 से विवाद जारी है। 19 रहवासियों को कोर्ट से स्टे भी मिला था, लेकिन जिन्हें स्टे नहीं मिला, उन्हें 26 नवंबर से पहले हटाने के निर्देश हाईकोर्ट ने दिए थे। इससे पहले दो बार कार्रवाई टल चुकी थी, क्योंकि विरोध की आशंका के चलते मकानों को तोड़ने के लिए बड़े पुलिस बल की जरूरत थी। सोमवार को पर्याप्त पुलिस बल मिलने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved