
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संतोष सिह परिहार को सांची विधान सभा उपचुनाव हेतु सह समन्वयक मनोनीत किया गया है। इसके लिए संतोष सिह परिहार ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और सांची विधान सभा उपचुनाव प्रभारी सुखदेव पांसे के प्रति आभार व्यक्त किया है। परिहार ने कहा है कि सांची विधान सभा उपचुनाव मे कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को जीताने के लिए बहुत ही मेहनत करूंगा और पार्टी ने जो मुझे दायित्व सौंपा है उसपर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved