img-fluid

अब न्याय के ग्रह शनि चलेंगे…अपनी सीधी चाल

September 30, 2020

  • 124 दिन बाद वक्री से मार्गी हुए, ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं शनिग्रह

इन्दौर। न्याय के ग्रह कहे जाने वाले शनि अब सीधी चाल चलेंगे, 142 दिन बाद कल मंगलवार को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर वक्री से मार्गी हो  गए। शनि के मार्गी होने से जिस राशि पर भी शनि के प्रभाव थे, वे अब काफी हद तक कम हो जाएंगे।

शनि ग्रह 11 मई 2020 को वर्की हुए थे, इससे पहले 24 जनवरी को शनि ने धनु से मकर राशि में गोचर किया था। आपको बता दें कि शनि का मार्गी होना एक बड़ी घटना है।  शनि के मार्गी होने से मिथुन, कन्या, कर्क, धनु और वृश्चिक राशि वालों का फायदा होगा, शनि ढ़ाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं, इससे शनि की साढ़े साती और ढ़ैया शुरू होती है, शनि के इस राशि परिवर्तन से कुम्भ राशि वालों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण शुरू हो गया है वहीं धनु और मकर राशि में पहले से ही शनि की साढ़े साती का प्रभाव चल रहा था, वह भी  इस साल के अंत तक समाप्त हो जाएगा। आपको बता दें कि शनि के वक्री होने से जहां अढ़ैय्या, साढ़ेसाती जिन लोगों पर थी, उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा था, अब शनि इन लोगों को राहत देगा। मेष राशि वालों को राहत मिलेगी। इस राशि पर अष्टम की ढैय्या थी जो अब समाप्त होगी। मिथुन राशि वालों को पारिवारिक समस्याओं में उलझना पड़ सकता है।

शनि ने बदली चाल, इन राशियों को मिलेगी राहत
धनु राशि वालों पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव अभी देखने को मिलेग,  इस साल के अंत तक ये प्रभाव भी कम हो जाएगा।  मकर और कुम्भ राशि वालों पर भी शनि की साढ़े साती शुरू होगी। आपको बता दें कि कुंडली देखकर ही व्यक्तिगत तौर पर जातक के बारे में शनि के अशुभ और शुभ प्रभाव के बारे में बताया जा सकता है।

शुक्र ने भी बदली राशि, कर्क से सिंह  में पहुंचे
धन, वैभव और सुख-संपन्नता देने वाला शुक्र ग्रह ने 28 सितंबर को राशि परिवर्तन कर लिया शुक्र ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश किया और अब  और 23 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे शुक्र ग्रह हमारे जीवन में मान-सम्मान को बढ़ाता है। इस ग्रह की जिस पर कृपा हो जाए, उसका जीवन सुखमय बन जाता है।

Share:

  • देख ली अंबानी की नादानी... अब तो बदल दो घर-घर की कहानी

    Wed Sep 30 , 2020
    एक कुबेर की दास्तां… पत्नी के गहने बेचने तक की नौबत… घर-घर की कहानी… क्या करेगा अंबानी…सडक़ से सदी के शहंशाह तक का सफर तय करने वाले धीरूभाई ने इतनी दौलत कमाई… इतनी शौहरत पाई… इतनी ऊंची जगह बनाई… फिर भी संस्कार और परिवार की बुनियाद घर में ठहर नहीं पाई… अहंकार का चरम दो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved