img-fluid

दिन या रात क्या है दूध और दही लेने का सही समय

October 02, 2020

हमारे आयुर्वेद में हर खाने-पीने की चीजों का सही समय और सही मात्रा बताई है। यहां तक की किन बर्तनों में कौन सी चीज लेना चाहिए यह भी बताया गया है। लेकिन यदि खाने-पीने की चीजों का सेवन अगर सही समय पर किया जाए तो हम आने वाली कई बीमारियों से बच सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार हमारा शरीर तीन तत्व से मिल कर बना है-पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश। ऐसे में अगर आप कुछ ही कभी भी खा लेते हैं तो इन तत्वों का संतुलन बिगड़ जाता है और शरीर को बीमारियां घेर लेती हैं। अगर बात करें दूध, दही और छाछ की तो इन चीजों का सेवन हम रोज ही करते हैं। मगर इनमें से किस चीज को दिन के किस समय खाना है इसके बारे में सही जानकारी नहीं होती। आयुर्वेद के अनुसार इन तीनों चीजों का सेवन कब करना चाहिए।

सुबह पिया जाए दूध तो रहेगी दिनभर एनर्जी
आयुर्वेद में दूध को संपूर्ण आहार माना गया है। इसमें वे सारे जरूरी पोषक तत्व होते हैं जिनकी शरीर को आवश्यकता होती है। वैसे तो दूध का सेवन दिनभर में कभी भी किया जा सकता है। मगर इसे रात के समय पीने से शरीर की पूरी थकान मिटती है और गहरी नींद भी आती है। वहीं, दूध पचाने में भारी होता है इसलिये अगर इसे सुबह पिया गया तो शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है। बूढ़े लोगों को दोपहर में दूध पीना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार दूध को किसी अन्य भोजन के साथ नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इसे पचाने में दिक्कत होती है। खाना खाने के दो घंटे के बाद दूध का सेवन कर सकते हैं।

दोपहर में दही खाना बेहद गुणकारी
आयुर्वेद के अनुसार दही को अगर दोपहर से पहले खाएं तो यह बेहद गुणकारी होता है। खाली पेट दही खाने से बीपी लो होने की समस्या हो सकती है। इसलिए खाली पेट की जगह नाश्ते में खाएं। कई लोग दही को रात में खा लेते हैं जो कि बिल्?कुल गलत है। दही की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे रात में खाने से खांसी-जुकाम और फेफड़ों की बीमारी के साथ-साथ जोड़ों के दर्द की समस्?या हो सकती है। खाने से पहले दही को कभी गर्म नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद के मुताबिक, अगर दही में चीनी मिलाकर खाया जाए तो यह हमें दिनभर के लिए इंस्टेंट एनर्जी भी देता है।

छाछ को सुबह खाली पेट पीएं
आयुर्वेद के अनुसार छाछ यानि मठ्ठा दिन के किसी भी समय पिया जा सकता है। इसे भोजन के बाद पी सकते हैं। वहीं, शाम या रात के समय इसका सेवन करने से पहले मौसम और जगह का ध्यान देना जरूरी है। यदि आपको पेट की दिक्कत रहती है तो छाछ को सुबह खाली पेट पीएं।

Share:

  • सुशांत मामले में श्वेता सिंह कृति ने जताया सीबीआई पर भरोसा, बोली-हम सच से इंच भर दूर है

    Fri Oct 2 , 2020
    अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को साढ़े तीन माह बीत चुके हैं। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में ड्रग्स एंगल सामने के बाद सुशांत की गर्लफ्रेंड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती समेत कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। इसके बावजूद यह सच सामने नहीं आया कि सुशांत ने सुसाइड किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved