भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने 28 सीटों पर जनता को साधने के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। यह वचन पत्र सिर्फ 28 सीटों के लिए है। कांग्रेस के वचन पत्र पर मप्र के गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कांग्रेस के वचन पत्र को कपट पत्र बताते हुए कांग्रेस पर जनता से झूठे वादे करने का आरोप भी लगाया है।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस के 28 सीटों में जारी वचन पर निशाना साधते हुए कहा कि वचन पत्र नही कांग्रेस ने कपट पत्र जारी किया है। झूठे वचन पत्र जारी करके कांग्रेस वोट मांगती है। वहीं कमलनाथ द्वारा जनसभा में यह सवाल पूछे जाने पर कि मेरी सरकार क्यों गिराई मेरी गलती क्या है। इस पर उन्होंने कहा कि सरकार उन्होंने खुद गिराई है किसी और ने नही गिराया है। कांग्रेस की ओर से वचन पत्र में ग्वालियर में रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा लगाने जाने की घोषणा पर गृह मंत्री ने कहा कि कमलनाथ ग्वालियर गए तब वो रानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल गए नही और अब प्रतिमा स्थापित करने की बात करते हैं।
संत नगर। अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ दिवस के अवसर पर गुरुवार को बोरवन क्लब ने वरिष्ठजनों का सम्मान किया। इस अवसर पर क्लब के जगदीश आसवानी ने कहा वैसे तो वरिष्ठ जनों का सम्मान हर दिन हर पल हमारे मन में होना चाहिए लेकिन उनके प्रति मन में छुपे इस सम्मान को व्यक्त करने के लिए एवं […]
सरकार्यवाह होसबोले बोले… चाल-चलन से बनती है समाज में पहचान भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) का देशभर में विस्तार हो रहा है। साथ ही संघ को स्वयं सेवकों की आचरण की चिंता भी सताने लगी है। संघ की यह चिंता सरकार्यवाही दत्तात्रेय होसबोले की बैठक में नजर आई। जब होसबोले ने स्वयंसेवकों को […]
लखनऊ: ऐसा लग रहा है कि उत्तर प्रदेश चुनाव (UP Assembly Election) में 40 महिला प्रत्याशियों (40% Women Candidate) का वादा करना कांग्रेस के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सबसे पहले विधानसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने की रणनीति पर उनके ही वादे ने ब्रेक लगा दिया है. दरअसल […]
भोपाल। कांग्रेस सराकर के समय जब भी कोई विधायक, मंत्री अपने क्षेत्र के विकास की बात करते थे, कमलनाथ के पास एक ही जवाब होता था पैसे नहीं हैं। लेकिन मामा कहता है विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। जो पैसे की कमी का बहाना लेकर हाथ पर हाथ रखकर बैठ जाए, वो नेता कैसा? नेता […]