उज्जैन। उज्जैन कमिश्नर आनन्द कुमार शर्मा ने बुधवार को जिला चिकित्सालय में पदस्थ एमडी मेडिसीन डॉ. अजय निगम को प्रथम दृष्टया चिकित्सा व्यवस्थाओं के एवज में मरीज से अनुचित राशि वसूल करने के गंभीर व अशोभनीय कृत्य पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है तथा अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी को उक्त प्रकरण में जांचकर्ता अधिकारी नियुक्त किया है। निलम्बन अवधि में डॉ. निगम का मुख्यालय क्षेत्रीय संचालक कार्यालय स्वास्थ्य विभाग रहेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved