
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी की सरकार बनने पर पिछले अधूरे सभी विकासकार्य पूरे किए जाएंगे। जो छुट्टियां भाजपा सरकार ने रद्द कर दी है उन्हें पुनः यथावत रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का न तो महापुरुषों के प्रति सम्मान भाव है और नहीं विकासकार्यों में रुचि है। भाजपा-आरएसएस समाज को जोड़ने नहीं तोड़ने की राजनीति पर काम करते हैं। प्रदेश की सत्ता में किसी तरह वे आ तो गए। लेकिन, जनहित की एक भी योजना वे लागू नहीं कर सके। प्रगति के लिए सड़क, बिजली, पानी का महत्व भी भाजपा के लोग नहीं समझते हैं। सन् 2022 में भाजपा सरकार का हिसाब किताब लिया जाएगा। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved