img-fluid

वजन घटाने के लिए कर सकते हैं ये सामान्‍य उपाय

November 01, 2020

प्राचीन समय से भारत में जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। आधुनिक समय में भी लोग हर्ब्स पर ज्यादा निर्भर हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि हर्ब्स का कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होता है। डॉक्टर्स भी फ्लू समेत कई बीमारियों में हर्ब्स ड्रिंक्स लेने की सलाह देते हैं। खासकर डायबिटीज और मोटापे में हर्ब्स ड्रिंक्स कारगर प्राकृतिक उपचार है। इसके सेवन से कम समय में बहुत जल्द आराम मिलता है। आजकल डायबिटीज और मोटापा बड़ी तेज से अपने पैर पसार रहा है। इसके लिए डाइट और वर्कआउट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही खराब दिनचर्या में भी सुधर करनी चाहिए। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो इन ड्रिंक्स का सहारा ले सकते हैं। इनके सेवन से बढ़ते वजन को बहुत जल्द नियंत्रित किया जा सकता है। आइए जानते हैं-

पुदीने का जूस पिएं

इसका इस्तेमाल जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। जबकि आयुर्वेद में पुदीने को औषधि माना जाता है। इसमें कई ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं जो वजन कम करने में सहायक होते हैं। इसमें भूख कम करने के गुण भी पाए जाते हैं। जब आप इसका सेवन करते हैं, तो भूख कम लगती है। कम खाने का मतलब कम कैलोरीज सेवन करना है। इससे बढ़ते वजन को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही पुदीने के सेवन से पेट संबंधी सभी विकारों से छुटकारा मिलता है।

अजवायन की पत्ति‍यों का जूस पिएं

अजवायन की पत्ती को अंग्रेजी में oregano कहते हैं। हम सभी oregano पिज़्ज़ा और सैंडविचेज़ के साथ अधिक पसंद करते हैं। इसमें बायोएक्टिव कंपाउंड पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं। दोनों एंजाइम इंसुलिन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाते हैं। एक शोध के अनुसार, मेक्सिकन और मर्जोरम ऑरेगैनो मधुमेह के लिए फायदेमंद होते हैं। जबकि मेटाबोलिज्म को सक्रिय कर वजन कम करने में भी सहयोग करते हैं।

रोजमेरी का जूस पिएं

इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर स्तर और वजन को कम करने में सहायक सिद्ध होते हैं। साथ ही रोजमेरी मेटाबॉलिक डिसऑर्डर्स के खतरे को भी कम करता है। इसके लिए आप वजन कम करने के लिए रोजमेरी के जूस का सेवन कर सकते हैं। खासकर रोजाना सुबह में इनका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

नोट – उपरोक्‍त दी गई जानकारी और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो बेहतर होगा कि इसे पीने से पहले अपने डॉक्टर या डाइटीशियन से सलाह लें।

Share:

  • अगर विधायक बिके नहीं हैं तो हम पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दो

    Sun Nov 1 , 2020
    प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह गुड्डू के समर्थन में सांवेर के कई गांवों में पहुंचे, मतदाताओं से सीधे रूबरू हुए इन्दौर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह अपने तय कार्यक्रम में सांवेर के कई गांव में घूमे और यहां के मतदाताओं से सीधे रूबरू हुए। दिग्विजयसिंह ने कहा कि हम दावे के साथ कहते हैं कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved