img-fluid

रुड़की में खुलेगी एमएस धोनी क्रिकेट एकेडमी

November 07, 2020

हरिद्वार। क्रिकेट में करियर बनाने वाले उत्तराखंड के बच्चों के लिए खुशखबरी है। देश के अन्य क्षेत्रों की तरह ही अब रुड़की में भी एमएस धोनी क्रिकेट एकेडमी जल्द खुलेगी। महेंद्र सिंह धोनी की कंपनी की उत्तराखंड में यह पहली क्रिकेट एकेडमी होगी। इस एकेडमी में 6 साल की उम्र से बड़े बच्चे क्रिकेट की कोचिंग ले सकेंगे। एकेडमी में बीसीसीआई के कोच ट्रेनिंग देंगे।

महेंद्र सिंह धोनी की क्रिकेट एकेडमी के मैनेजर एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मिहिर दिवाकर ने यह जानकारी देते हुए कहा कि फीस 25 सौ रुपये महीना रखी गई है। एकेडमी में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अगर किसी बच्चे में टैलेंट है और वह आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होगा तो उसे स्कॉलरशिप की सुविधा भी दी जाएगी। मिहिर दिवाकर, महेंद्र सिंह धोनी के बचपन के दोस्त हैं और भारत की अंडर 19 टीम के लिए खेल चुके हैं। वहीं, एकेडमी संचालक अंकित मेहंदी रत्ता ने बताया कि एकेडमी में बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जो प्रतिभाशाली बच्चे हैं, उनके लिए यह प्लेटफार्म बेहद उपयोगी साबित होगा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • कानून-व्यवस्था से नहीं होगा कोई समझौता : तेजस्वी

    Sat Nov 7 , 2020
    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में आखिरी चरण के मतदान से ठीक पहले तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो उन्होंने संकल्प लिया है, उसे समय रहते पूरा किया जायेगा। महागठबंधन की सरकार सूबे की कानून-व्यवस्था से समझौता करने वाले नहीं हैं। किसी भी दोषी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved