img-fluid

फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने पत्नी के साथ किया भगवान महाकाल के दर्शन

November 07, 2020

उज्जैन । फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन शनिवार सुबह उज्जैन पहुंचे और यहां उन्होंने पत्नी के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। पूजा-अर्चन की। इसके बाद उन्होंने क्षिप्रा के रामघाट का भ्रमण किया और प्राचीन शनि मंदिर में भगवान शनिदेव के भी दर्शन किए।

फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन पत्नी के साथ शुक्रवार देर रात निजी दौरे पर इंदौर पहुंचे थे। शनिवार सुबह वे उज्जैन पहुंचे। कोरोना के चलते महाकाल मंदिर का गर्भगृह बंद है, इसलिए उन्होंने नंदी हॉल से ही भगवान के दर्शन किए। इस दौरान कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन किया गया। महाकाल मंदिर के शासकीय पुजारी रमण त्रिवेदी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न करवाई।

महाकाल प्रबंध समिति द्वारा फ्रांस के राजदूत को उपहार स्वरूप बाबा महाकाल की तस्वीर भेंट की गई। भगवान महाकाल के दर्शन के करने बाद इमैनुएल लेनिन और उनकी पत्नी शिप्रा नदी स्थित रामघाट पहुंचे और यहां से इंदौर रोड स्थित प्राचीन शनि मंदिर पहुंचकर भगवान शनिदेव के दर्शन किए और वापस इंदौर के लिए रवाना हो गए।

Share:

  • पी.एम. स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश भारत में अग्रणी

    Sat Nov 7 , 2020
    भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार छोटा-छोटा व्यवसाय करने वाले पथ व्यवसाइयों को उनके काम-धंधे के लिए बिना गारंटी बिना ब्याज का ऋण दिलवा रही है। इच्छुक पथ व्यवसाई इसके लिए आवेदन करें, उन्हें 10 हजार रूपए का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह प्रसन्नता का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved