img-fluid

स्कूल प्राचार्य के सरकारी निवास पर पथराव

November 08, 2020


तबादले से नाराज निजी गार्डों ने गफतल में बनाया प्राचार्य को निशाना, ग्रामीणों ने पकड़ा

इंदौर। तबादले से आहत निजी सुरक्षाकर्मियों ने सरकारी स्कूल के प्राचार्य के निवास पर पथराव कर दिया। पथराव करने वालों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार एमएच खान एचआरडी विभाग में अधिकारी हैं। फिलहाल डेप्यूटेशन पर छोटा बेटमा श्रमोदय आवासीय विद्यालय का प्रभार उनके पास है।

बताया जा रहा है कि दीपेंद्र त्रिपाठी, बबलू, सुरेश सोलंकी और गोलू त्रिपाठी सिक्योरिटी सहित अन्य काम संभालते थे। यह बात सामने आ रही है कि सिक्योरिटी कंपनी के कर्ताधर्ता शेखर पटेल ने दीपेंद्र का तबादला इंदौर कर दिया था, जिससे वह नाराज था। उसे लगा कि इसमें प्राचार्य खान का हाथ होगा। गफलत में दीपेंद्र ने साथियों के साथ मिलकर पहले प्राचार्य और अन्य शिक्षकों को धमकाया भी था। इसके बाद कल रात को तीनों प्राचार्य के निवास पर पहुंचे और पथराव कर दिया। पथराव करने के बाद तीनों भाग गए। तीनों अपनी गाडिय़ां छोटा बेटमा गांव में लेने गए तो गांव वालों ने तीनों को पकड़ लिया। उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन गांव वालों के चंगुल से छूट नहीं पाए। इसके बाद तीनों को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने तीनों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Share:

  • कमजोर हड्डियों को मजबूत कैसे बनाया जा सकता है, जानें उपाय

    Sun Nov 8 , 2020
    सेहतमंद रहने के लिए संतुलित और नियमित आहार जरूरी है। अगर इसमें कोताही बरतते हैं, तो कई प्रकार की बीमारियां जन्म लेती हैं। इनमें एक रोग ऑस्टियोपोरोसिस है। ऑस्टियोपोरोसिस हड्डी से संबधित एक रोग है। इस रोग में हड्डियों में फ़्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टर्स हेमशा डाइट में पोषक तत्वों को शामिल करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved