
कोलकाता। भाजपा के महासचिव व बंगाल भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा कार्यकर्ता की हत्या पर ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि त्यौहारों में भी बंगाल में राजनीतिक हिंसा बंद नहीं हो रही है।
विजयवर्गीय ने कहा कि नवरात्रि के दौरान बंगाल में भाजपा के पांच कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गयी थी और अब दीपावली के पहले फिर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। त्यौहारों में खून से हाथ रंगने में दीदी को शर्म नहीं आती है।
उन्होंने ट्वीट किया कि तृणमूल के गुंडे ने फिर हत्या को अंजाम दिया! इस बार उन्होंने दुर्गापुर पूर्व के एक भाजपा कार्यकर्ता स्वरूप शॉ का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी। “मा-माटी-मानुष सरकार” की देखरेख में एक के बाद एक राजनीतिक हत्याएं हो रही हैं। बंगाल से इस जंगल राज को समाप्त करने और हत्यारी सरकार को उखाड़ने का समय आ गया है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved