img-fluid

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की दो टूक… पार्टी विरोधी काम बर्दाश्त नहीं

November 10, 2020

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने साफ कहा है कि पार्टी के विरोध में काम करने वाला चाहे कोई भी उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार, उनके बेटे मुदित शेजवार और पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार पर कार्रवाई करने के बाद उन्होंने ये बात कही। वीडी शर्मा ने प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने का भी दावा किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दो टूक शब्दों में कहा है कि पार्टी के विरोध में काम करने वाला कार्यकर्ता हो या फिर कोई बड़ा नेता उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 100 लोग अच्छा काम कर रहे हैं और अगर एक गलत काम कर रहा है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उस पर संगठन स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। मीडिया से बात करते हुए वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। प्रदेश में भाजपा की सरकार बहुमत के साथ बनने का दावा करते हुए वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। शिवराज सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों पर जनता अपनी मुहर लगा चुकी है और प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बन रही है।

Share:

  • कोरोना वायरस को लेकर बिडेन का बड़ा बयान,बोले-वैक्सीन उपलब्ध होने तक और दो लाख लोगों की हो सकती है मौत

    Tue Nov 10 , 2020
    हाल में अमेरिका राष्ट्रपति चुनावों में जीत हासिल करने वाले डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बिडेन ने कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वैक्सीन लोगों के पास उपलब्ध होने तक देश (अमेरिका) में करीब और दो लाख लोगों की मौत हो सकती है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved