उज्जैन। शिप्रा नदी से युवक की लाश बरामद हुई थी। आज सुबह परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज देखने के लिए आया था। कुछ दिन बाद ही उसे उज्जैन से अपनी पढ़ाई की शुरुआत करना थी।
महाकाल थाना पुलिस ने रात 9 बजे के लगभग शिप्रा नदी स्थित छोटी रपट के पास पानी में डूबी एक युवक की लाश बरामद की थी। जिसके कपड़े घाट किनारे रखे हुए थे और उसका दोपहिया वाहन खड़ा हुआ था। नदी से शव बाहर निकालने के बाद पुलिस ने उसकी शिनाख्त के प्रयास किए। इस दौरान सामने आया कि युवक का नाम शुभम पुत्र मुन्नालाल प्रजापत निवासी तिलकनगर इंदौर है। परिजनों को मामले की जानकारी दी गई।
देर रात ही भाई सौरभ उज्जैन पहुंच गया था। बुधवार को सुबह पुलिस ने मामल में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान सामने आया कि शुभम इंजीनियरिंग का छात्र था। मंगलवार दोपहर उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज देखने के लिए आया था। संभवत: इस दौरान वह नहाने के लिए शिप्रा नदी पहुंचा और उसकी डूबने से मौत हुई है। शुभम को तैरना नहीं आता था और मंगलवार को ही उसने नया मोबाइल लिया था जिसमें शिप्रा नदी और घाटों पर ली गई सेल्फी के फोटो मिले हैं। कुछ दिन बाद शुभम को उज्जैन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू करना थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया है। जिसे अंतिम संस्कार के लिए इंदौर ले जाया गया है।
गुना। दीपावली का त्योहार अब नजदीक ही है। आमजन दीपावली की तैयारियों में इस समय जुटा हुआ है। घरों की सजावट के लिए जरूरी सामान खरीदने लोग बाजार में प्रतिदिन आ रहे हैं। जिससे बाजार में रौनक दिखने लगी है। दुकानदारों को उम्मीद है कि आगामी दिनों में ग्राहकों की और अधिक भीड़ बढ़ेगी। नवरात्र […]
कटनी। नगर निगम में सहायक राजस्व निरीक्षक (Assistant Revenue Inspector in Municipal Corporation) के पद पदस्थ राकेश श्रीवास्तव (Rakesh Srivastava) को जबलपुर लोकायुक्त पुलिस (Jabalpur Lokayukta Police) की टीम ने 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सहायक राजस्व निरीक्षक ने पिता की संपत्ति में पुत्र का नाम दर्ज कराने के […]
उज्जैन। पिछले तीन साल से नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी से लेकर कई एजेंसियाँ शहर के लोगों को घर आने वाली कचरा कलेक्शन गाडिय़ों में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग फैंकने की सीख दे रहे हैं। बावजूद इसके लोग नहीं मान रहे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए अब सख्ती का निर्णय लिया गया […]
कटनी। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कटनी में डिफेंस सप्लाई कोर (डीएससी) के जवान द्वारा जूनियर कमांडिंग ऑफीसर (जेसीओ) को गोली मारने की घटना के बाद 10 अक्टूबर की पूरी रात आरोपित जवान के आत्मसमर्पण की कोशिशें चलती रही। लेकिन 11 अक्टूबर की सुबह तक जवान ने आत्मसमर्पण नहीं किया और न ही उसे पकड़ा जा सका। इस […]