संतनगर। उपनगर साधु वासवानी स्कूल में दीपावली कैसे मनाएं सेमीनार का आयोजन किया गया। शिक्षाविद् विष्णु गेहानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली का त्यौहार रोशनी का त्यौहार है। इस त्यौहार को हंसी-खुशी के साथ व मिल-जुलकर मनाना चाहिए साथ ही बिजली की खपत नहीं करनी चाहिए क्योंकि यही बिजली खेती करने के काम आती है एवं पटाखे नहीं जलाने चाहिए क्योंकि पटाखों से पर्यावरण प्रदूषित होता है एवं कई प्रकार की बीमारियां होती है इसलिए आइये आज यह संकल्प लें कि हम सब मिलकर इकोफ्रेंडली दीपावली मनाएंगे। विद्यालय के प्राचार्य आनंद वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली तो हम हर साल मनाते हैं लेकिन इस बार हम उन जवानों को न भूले जो बार्डर पर बैठे रहते हैं साथ ही दान की प्रथा को भी इस बार न भूले। कार्यक्रम में पीआरओ दीपा आहुजा, सुनीता झूरानी, सीमा छतवानी, लीना मोटवानी तथा बड़ी संख्या में शिक्षक षिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे। मंच संचालन भावना कलवानी द्वारा किया गया एवं आभार उप प्राचार्या स्वाति कलवानी द्वारा व्यक्त किया गया।
Share:Next Post
पाकिस्तान ने पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर फिर की गोलाबारी, भारतीय जवान दे रहे मुंहतोड़ जवाब
Related Articles
किसानों की सहमति से होगा फसल बीमा
सरकार ने किया प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नियमों में संशोधन 31 तक होंगे पंजीयन, खरीफ फसल के लिए 2 और रबी के लिए 1.5 फीसदी राशि देना होगी भोपाल। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बैंकों में खरीफ फसल के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नियमों में संशोधन कर किसानों को […]
स्कूल खुलने से पहले फीस नियंत्रण अधिनियम ला सकती है सरकार
तीन साल पहले बने थे नियम भोपाल। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वजह से अभी स्कूल-कॉलेज बंद है। स्कूल शिक्षा विभाग स्कूलों को खोलने की रणनीति तैयार कर रहा है। इससे पहले सरकार प्रदेश में फीस नियंत्रण अधिनियम ला सकती है। क्योंकि निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए सरकार तीन साल पहले फीस नियंत्रण […]
लूट के बंटवारे पर जद्दोजहद
– विभागों के बंटवारे पर दिग्विजयसिंह ने कसा तंज भोपाल। मध्यप्रदेश में मंत्रियों को विभागों के बंटवारे में हो रही लेटलतीफी पर कांग्रेस सांसद दिग्विजयसिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि लूट के बंटवारे को लेकर दिल्ली से भोपाल तक दौड़ लगाई जा रही है। वर्कआउट किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और […]