
कोलकाता। भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयर्गीय ने भाजपा अध्यक्ष पर हमले की निंदा की। उन्होंने कहा अब अति हो रही है और जब कोई कहीं भी अति होती है उसका अंत बहुत खराब होता है। पहले कार्यकर्ताओं पर हमला, फिर प्रदेश अध्यक्ष पर हमला। उन पर छठी से सातवीं बार हमला हो चुका है। उनके साथ सेक्यूरिटी चलती है, उसके बाद भी हिम्मत देखिए। उसके बाद भी हमला होता है। यह चिंता की बात है।
उन्होंने कहा पुलिस को उनके मूवमेंट पर ध्यान रखना चाहिए। जब मूवमेंट होता है, वहां पुलिस खड़ी थी। पथराव हुआ। पुलिस वहां के कार्यकर्ता या गुंडे सम्मलित हैं और एक साथ मिलकर रहे हैं। यह चिंता की बात है। यदि प्रदेश अध्यक्ष की सुरक्षा नहीं कर सकते हैं, तो किसकी सुरक्षा करेंगे? वह मुट्ठी भर लोग हैं। 25-30 लोग हैं और पत्थर लेकर खड़े हैं और पथराव कर रहे हैं। बहुत ही शर्म की बात है। ममता जी के इस कृत्य की निंदा करते हैं। जनता सब देख रही है और इसका जवाब विधानसभा चुनाव में देगी। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved