देश राजनीति

बिहार में चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफे की पेशकश

पटना। बिहार विधान सभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। बिहार के प्रदेश कांग्रेस के चुनाव प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया। इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने भी गुरुवार को अपना इस्तीफा दे दिया है। खबर है कि कांग्रेस आलाकमान ने मदन मोहन झा को दिल्ली तलब किया है।

महागठबंधन की हार की वजह कांग्रेस का खराब प्रदर्शन
चुनाव में कांग्रेस ने अधिक सीटें लेने के चक्कर में इस बात का ख्याल नहीं किया कि वह मजबूत सीट पर ही चुनाव लड़े। नतीजा यह हुआ कि 70 सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद भी कांग्रेस को 19 सीटें ही हासिल हुईं। इसका असर पूरे महागठबंधन पर पड़ा और महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। जितनी सीटें कांग्रेस ने चुनाव लड़ने के लिए राजद से बहुत दबाव डाल कर लीं, उस हिसाब से उसका प्रदर्शन रहता तो महागठबंधन की सरकार तय थी। राजद नेता शिवानंद तिवारी ने भी कांग्रेस पर तीखी टिप्पणी की थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने तो सवाल उठाया ही था। पिछले दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों से एक-एककर बात की थी और अपनी रिपोर्ट आलाकमान को दी थी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

अब और अधिक प्रभावी होंगे गौ संरक्षण एवं संवर्धन के उपाय: विष्णुदत्त शर्मा

Thu Nov 19 , 2020
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की सरकारें गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित रही हैं। इन सरकारों का जोर गांव, गरीब और गायों के कल्याण पर रहा है। अब मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने जो गौ कैबिनेट का गठन किया है, वह न सिर्फ देश में अपनी तरह की महत्वपूर्ण पहल […]