img-fluid

डॉ. सतीश पूनियां ने अशोक गहलोत और राहुल गांधी पर साधा निशाना

November 22, 2020

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री गहलोत एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर व्यंग्यात्मक निशाना साधते हुए कहा कि देश-प्रदेश में ‘‘लव जिहाद’’ को लेकर बहस छिड़ी है, ‘‘क्यूं टैम खराब करौ हो’’ देखो… राजस्थान को सर्वांगीण विकास और ऊंचाईयों पर पहुंचा कर नयी खोज, नया आविष्कार और एक और नया अवतार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एक से भले दो राहुल गांधी जी तो पहले से हैं ही। भगवान भला करे कांग्रेस का…।

उल्लेखनीय है कि 20 नवम्बर को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिये गये ‘‘लव जिहाद’’ के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री गहलोत का ‘‘लव जिहाद’’ पर बयान उनकी वोट बैंक की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की देशभर में हो रही दुर्दशा से वह इतना विचलित हो जाएंगे यह विश्वास नहीं होता। उन्होंने कहा था कि ‘‘लव जिहाद’’ इस्लामिक आतंकवाद का घोषित एजेण्डा है, विश्वास नहीं होता वोट बैंक की राजनीति के लिए मुख्यमंत्री आप इतना गिर जाओगे, कांग्रेस की दुर्दशा से विचलित होकर मानसिक सन्तुलन यूं गड़बड़ होना स्वाभाविक ही है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • भूकंप के झटकों के संदर्भ में सजग रहे जिला प्रशासन : मुख्यमंत्री

    Sun Nov 22 , 2020
    भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 21 और 22 नवम्बर की मध्यरात्रि सिवनी में आए भूकंप के झटकों के संबंध में सिवनी जिला प्रशासन से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। श्री चौहान ने कहा कि भारत सरकार के मेट्रोलॉजी विभाग से सतत् संपर्क में रहते हुए भूकंप की स्थिति में बरती जानी वाली सावधानियों की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved