img-fluid

सिविल अस्पताल का नाम साधु वासवानी हो: सिंधी पंचायत

November 26, 2020

संतनगर। उपनगर की सामाजिक संस्था पूज्य सिंधी पंचायत के तत् दादा साधु वासवानी जयंती पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाई गई। पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंचायत महासचिव माधू चांदवानी ने दादा टी.एल वासवानी के प्रेरणादायी जीवन पर प्रकाश डालते हुए मीटलेस डे मनाने का आग्रह किया। पंचायत अध्यक्ष साबू रीझवानी ने दादा साधु टी.एल वासवानी को महान संत, कर्मयोगी, देशभक्त, विदवान साहित्य, शायर एवं अंग्रेजी भाषा के विधवान बताया। दादा वासवानी नारी शिक्षा तथा जीव जन्तु से प्यार रखने वाले संत थे। नूरी ग्रंथ उनके प्रेरणादायी व सुख, शांति एवं स्मृति का मूल आधार था, जिसके अध्ययन करने से शांति प्राप्त होती थी। ऐसे महान संत के नाम से 11 वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने सिविल अस्पताल का नामकरण करने की घोषणा की थी आज पुन: इसकी मांग सभा में की गयी। पुष्पांजलि अर्पित करने वालो मे नंद कुमार दादलानी, जेठानंद मंगतानी, माधव पारदासानी, महेश खटवानी, अनिल टेकचंदानी, अशोक वीधानी, प्रेम पठानी, नानक लेखवानी, सुरेश पारवानी, जानकीलाल भारानी, बूलचंद वासवानी, मुरली गुरबानी आदि उपस्थित थे।

Share:

  • सेवा सदन को मिले रेटिनोपैथी ऑफ पीडियाट्रिक्स के दो उपकरण

    Thu Nov 26 , 2020
    अब शिशुओं को अंधत्व से बचाने में मिलेगी मदद: ज्ञानचंदानी संत नगर। सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय में बुधवार को रेटिनोपैथी ऑफ पीडियाट्रिक्स के दो उपकरणों आयरीडेक्स लेजऱ और थ्री नेथ्रा न्यो फील्ड इमेजिंग डिवाइस का वर्चुअल लोकार्पण हुआ । ये उपकरण बैंगलुरू स्थित बी के टी फाऊन्डेशन की प्रमुख विजयलक्ष्मी पोत्दार ने दान स्वरूप दिये […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved