
नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) और चुनाव 18 दिसंबर को गुरुग्राम में होंगे।
बीएफआई के महासचिव जय कोली ने उक्त जानकारी देते हुए एक बयान में कहा,”हमें कोविड-19 के कारण तीन महीने तक चुनावों को स्थगित करना पड़ा। यह चुनाव सितंबर से पहले गुवाहाटी में आयोजित किए जाने थे। हम अब एजीएम और चुनाव के लिए भी तैयार हैं।”
उन्होंने कहा, “लेकिन कई सदस्यों की अपील के चलते, हमने इसे गुरुग्राम में कराने का फैसला किया। बीएफआई ने राष्ट्रीय खेल कोड-2011 के तहत पहले ही अपने संविधान में सुधार कर लिया है और हमें उम्मीद है कि यह एक अच्छी तरह से होगा।” (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved