
बेगूसरा। अयोध्या में बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराए जाने की वर्षगांठ पर रविवार को बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर जोरदार हमला किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि बंगाल में भी राम राज आने वाला है।
रविवार को यह बातें उन्होंने ट्वीट कर कही है। गिरिराज सिंह ने कहा कि बाबरी ढांचे की तरह तृणमूल कांग्रेस (टी.एम.सी.) का भी ढांचा ढ़ह जाएगा। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देश की नीतियों के खिलाफ हैं और ममता बनर्जी के नेता उनके नीतियों के खिलाफ है। दीदी के घर में जबरदस्त भगदड़ मची हुई है, बंगाल में भी राम राज आने वाला है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved