इस्लामाबाद। पाकिस्तान में रावलपिंडी के एक थाने के पास रविवार की शाम को बड़े बाजार में एक बम धमाका हुआ जिसमें 25 लोग घायल हो गए। इनमें तीन का घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार किया गया जबकि अन्य सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक इस हमले की किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
रावलपिंडी के नगर पुलिस अधिकारी मोहम्मद अहसान युनूस के मुताबिक शहर के गंजमंडी इलाके में यह हमला संभवत: हथगोलों से किया गया जिसमें 25 लोग घायल हो गये। पुलिस और सुरक्षाबल ने पूरे इलाके को घेर लिया है औऱ तलाशी अभियान जारी है। उल्लेखनीय है कि बीते चार दिसम्बर को पीर वधाई थाने के समीप हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी जबकि सात लोग घायल हुए थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved