
संतनगर। उपनगर के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी हरिश मेहरचन्दानी ने अपनी माता कमला देवी मेहरचन्दानी की पुण्यतिथि पर गरिब बस्तियों में जाकर एक सौ गरिब परिवारों को कंबलों का वितरण किया। इस अवसर प्रमुख रुप से ब्लाक कांग्रेस कमेटी एवं मुस्कान क्लब के अध्यक्ष नानक चंदनानी समाजसेवी प्रकाश विधानी , राजेश दामानी हीरानंद मनसुखानी, महेश गुरबानी शम्मी गंगवानी उपस्थित थे। नानक चंदनानी ने कहा की हम सबका सदैव यह प्रयास होना चाहिए कि हम किसी न किसी रुप में गरिबों की सेवा करते रहे और आज ठंड के समय गरिबों को उनके बचाव के लिए कंबल वितरण करना बहुत बङी सेवा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved