img-fluid

संवैधानिक संस्थाओं-सामाजिक मर्यादाओं को राजनीतिक स्वार्थ के लिए कमजोर कर रही भाजपा: अखिलेश

December 20, 2020

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज संविधान की उद्देशिका में उल्लिखित समाजवाद, पंथनिरपेक्षता और लोकतंत्र के लिए खतरा बढ़ा हुआ है। लोकतंत्र की बहाली की बड़ी लड़ाई है। भाजपा अपने राजनीतिक स्वार्थ साधन के लिए संवैधानिक संस्थाओं और सामाजिक मर्यादाओं को भी कमजोर कर रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि देश को बचाना है तो भाजपा को सत्ता से बेदखल करना होगा। चुनावों की निष्पक्षता बनाए रखने में जनता की भूमिका भी महत्वपूर्ण होनी है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और उनके द्वारा प्रायोजित छोटे-छोटे संगठनों का उपयोग समाजवादी पार्टी को रोकने की रणनीति के तहत किया जा रहा है। यह साजिश किसानों, गरीबों, नौजवानों के खिलाफ है। समाज में तनाव है, परिस्थितियां बदली हुई है। हमें पूरी ताकत से चुनौती स्वीकार है।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में अन्याय, अनीति में बढ़ोत्तरी हुई है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचला जा रहा है। सामाजिक गैरबराबरी बढ़ी है। बेरोजगारी और महंगाई बेलगाम है। किसान दुःखी है। नौजवान का भविष्य अंधेरे में है। भाजपा से सावधान रहना है क्योंकि वह समाज में नफरत और परस्पर दूरी पैदा करती हैं। झूठे प्रचार के जरिए लोगों को गुमराह करती है।

उन्होंने कहा समाज किसी का बंधुआ नहीं रह सकता है। सामाजिक न्याय की शक्तियों के रास्ते में रोड़ा अटकाने वालों को मुंह की खानी पड़ेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ किसान, गरीब, श्रमिक, वकील, शिक्षक, डॉक्टर और प्रबुद्ध समाज के अन्य वर्ग प्रारम्भ से ही रहे हैं, समाजवादी पार्टी इनके हितों और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है। आज देश में जो स्थिति है उसमें परिवर्तन की पहल बुद्धिजीवियों के सहयोग समर्थन के बिना नहीं हो सकती है। बुद्धिजीवी ही देश की दिशा निर्धारण करते है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • चीन का अंतरिक्ष यान चांद से लाया 1731 ग्राम मिट्टी, 45 साल बाद पहले प्रयास में मिली सफलता

    Sun Dec 20 , 2020
    चीनी अंतरिक्ष यान करीब 45 साल बाद पहले ही प्रयास में चांद से मिट्टी के नमून लेकर पिछले सप्ताह सफलतापूर्वक पर धरती लौट आया है। चीन का चेंग’ई-5 अंतरिक्ष यान अपने साथ चांद से लगभग 1,731 ग्राम नमूने लाया है। चीनी अंतरिक्ष एजेंसी ने शनिवार को बताया कि चंद्रमा की सतह से मिले नमूनों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved