
इंदौर। एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। यह बात सामने आ रही है कि भतीजे की मौत से वह दु:खी था।
लसूडिय़ा पुलिस ने बताया कि रोहित साकले को फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। रोहित मूल रूप से हरदा का रहने वाला था। यहां नौकरी करता था। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि कुछ दिनों पहले जिस 11 माह के भतीजे की मौत हुई थी, वह ऊपर अकेला है। वह उसे याद कर रहा है। इसके अलावा भी रोहित ने कई बातों का जिक्र किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया, जिसे हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास जांच के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस मान रही है कि रोहित को भतीजे से ज्यादा लगाव था। वह उसकी मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर पाया। संभवत: इसी के चलते उसने यह कदम उठाया होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved