
विदिशा। पूर्व विधायक कल्याण सिंह का हार्ट अटेक से निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक वह कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे जिनका बुधवार की सुबह भोपाल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शहर में शोक व्याप्त है वहींं सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना गाइडलाइंस के चलते पूर्व विधायक कल्याण सिंह ठाकुर का अंतिम संस्कार भोपाल में ही होगा।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved