भोपाल। हवा का रुख उत्तरी होने से राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में ठंड बरकरार है। शुक्रवार को क्रिसमस की सुबह भी ठिठुरन भरी ठंड के साथ हुई। छुट्टी का दिन होने की वजह से लोग सुबह देर तक रजाई और कंबल में दुबके रहे। उधर, गुरुवार दोपहर बाद ही हवा का रुख उत्तरी, उत्तर-पूर्वी हो जाने से दिन में सिहरन महसूस हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 26 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पहुंचेगा। इस सिस्टम के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है। 29 दिसंबर से एकबार फिर ठंड बढ़ने लगेगी।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है। इस वजह से वहां बर्फबारी जारी है। हवा का रुख भी उत्तरी और उत्तर-पूर्वी चल रहा है। इस वजह से रात में ठंड बरकारार है। हालांकि पिछले दो दिनों से दोपहर में हवा का रुख दक्षिण-पूर्वी हो जाता है। इससे अधिकमतम तापमान कुछ बढ़ जाता है। शाम के वक्त फिर उत्तरी हवा चलने लगती है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट नहीं हो रही है।
26 दिसंबर को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने के आसार हैं। इस सिस्टम की आवृति अधिक होने से उत्तर भारत में बर्फबारी के साथ ही पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बरसात भी होने की संभावना है। इस दौरान मप्र के उत्तरी भाग में भी बादल छा सकते हैं और हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। बादलों के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। उत्तर भारत का सिस्टम 28 दिसंबर को आगे बढ़ जाएगा। इस वजह से 29 दिसंबर से फिर ठंड बढ़ने लगेगी।
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शुक्रवार को) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के 9 करोड़ किसान परिवारों के बैंक खातों में कुल 18 हजार करोड़ रुपये का अंतरण (वर्चुअली) करेंगे। इसमें मध्यप्रदेश के 78 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होशंगाबाद जिले के बाबई में आयोजित कार्यक्रम में किसानों […]
रायसेन। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी उमाशंकर भार्गव द्वारा जिले की उदयपुरा तहसील के ग्राम नूरनगर में 6.532 हैक्टेयर भूमि पर खनिज मिट्टी का अवैध उत्खनन (illegal mining of mineral soil) करने पर जीबीआर इन्फ्रा कम्पनी (GBR Infra Company) पर आठ करोड़ 64 लाख रुपये का जुर्माना (Eight crore 64 lakh rupees fine) लगाया गया है। […]
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) अपने अनोखे अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं. हालांकि वे कभी सड़क पर झाड़ू लगाते और कभी सार्वजनिक टॉयलेट (public Toilet) की सफाई करते तो कभी बिजली के पोल पर चढ़कर झाड़ियों को साफ करते हुए नजर […]
भोपाल। इन्वेस्ट इंडिया तथा डीपीआईआईटी द्वारा जारी स्टेट आईपीए रेटिंग रिपोर्ट में मध्यप्रदेश ने टॉप परफॉर्मर स्टेट का स्थान हासिल किया है। एमपीआईडीसी के प्रबंध संचालक जॉन किंग्सली ने बताया कि मध्यप्रदेश ने स्टेट आईपीए रेटिंग की विभिन्न केटेगरी में ओवरआल 97 प्रतिशत स्कोर किया है। प्रबंध संचालक ने बताया कि स्टेट आईपीए रेटिंग […]