
इंदौर। एक कांस्टेबल की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कांस्टेबल का कहना है कि पत्नी के मुंह में जहर गिर गया था, जिसके चलते मौत हुई है।
सिमरोल पुलिस ने बताया कि सावित्री पति लीलाधर निवासी तलाई नाका की तबीयत बिगडऩे के चलते एमवाय अस्पताल में लाया गया, जहां मौत हो गई। जांच में मौत का कारण जहर बताया जा रहा है। सावित्री बाई का पति लीलाधर नगर सैनिक है। उसका कहना है कि घर में ऊपर की तरफ चूहामार दवाई रखी थी। पत्नी नीचे मुंह खोलकर सो रही थी। चूहों ने जैसे ही दवाई गिराई तो पत्नी के मुंह में चली गई और नींद में होने के चलते उक्त जहर को वह निगल गई। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved