
नई दिल्ली। सिंघु बॉर्डर पर एक तरफ 80 किसान संगठनों की बैठक चल रही है। दूसरी ओर खालसा यूथ ग्रुप ने पगड़ी लंगर का आयोजन किया। किसानों के आंदोलन का आद 37वां दिन है। नए साल के मौके पर भी किसान ठंड में सिंघु बॉर्डर पर जमे हुए हैं। नए साल पर किसानों ने नगर कीर्तन कर अपनों का हौसला बढ़ाया। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन से खासकर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के सीमावर्ती क्षेत्रों में आपूर्ति व्यवस्था बाधित होने से दिसंबर तिमाही में 70,000 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान होगा। उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स ने ये जानकारी दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved