
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर भी फैन्स को एंटरटेन करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है। दरअसल, वह अपना मोबाइल चार्ज करने जा रहे थे तभी कुछ ऐसा हुआ कि वह चौंक गए।
अक्षय कुमार ने अपने घर के इलेक्ट्रिक सॉकेट की फोटो शेयर की है जिसमें एक मेंढक बैठा हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”मैं फोन चार्ज करने जा रहा था लेकिन लगता है कि मुझे कोई और जगह देखनी होगी। इस जगह पर तो किसी और ने कब्जा कर लिया है।” अक्षय के इस पोस्ट पर फैन्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved