रतलाम । क्षेत्र में मौसम के बार बार परिवर्तन होने से फसलों पर प्रभाव पड़ रहा है। कभी कड़ाके की ठंड तो कभी हल्की बारिश हो रही है। कभी लगातार शीतलहर की ठंडी हवा चलती है, जिससे किसानों की फसलों में नुकसान होने की संभावना बनी हुई है। जिले में सोमवार की सुबह 5 बजे से लेकर 9.00 बजे तक आँचल में गहरा कोहरा छाया रहा। इस कोहरे के कारण दो पहिया व चार पहिया वाहन चालक परेशान होते नजर आए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved