
तेल अवीव। इजरायली के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में सात जनवरी से दो सप्ताह के सख्त लॉकडाउन लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नेतन्याहू ने मंगलवार को तुरंत पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की। बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्वास्थ्य मंत्री के साथ चर्चा के बाद आज तत्काल देश में लॉकडाउन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। यह गुरूवार सात जनवरी की मध्यरात्रि से 14 दिनों की अवधि के लिए प्रभावी होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved