
भोपाल। हिन्दू महासभा ने दो दिन पहले हिन्दी दिवस पर ग्वालियर में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के नाम पर ज्ञान शाला का शुभारंभ किया था। जैसे ही मामला सरकार के संज्ञान में आया तो प्रशासन ने ज्ञान शाला पर ताला लगा दिया है। फिलहाल वहां किसी तरह की ज्ञान शाला संचालित नहीं है। बताया गया कि ग्वायिलर प्रशासन ने यह कार्रवाई भोपाल से मिले निर्देश पर की है। हालांकि प्रशासन की कार्रवाई का हिन्दू महासभा ने किसी तरह का विरोध नहीं किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved