भोपाल। मकर संक्रांति के बाद दिन बड़े होने के साथ ही जहां अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है, वहीं हवाओं का रुख बदलने से रात में भी तापमान में बढऩे लगा है। हालांकि वर्तमान में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला सिर्फ दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश में ही देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी चार दिन तक मौसम का मिजाज इस तरह बने रहने की संभावना है। इससे बाद एक बार फिर बादल छाने की संभावना दिख रही है। इससे दिन के तापमान में गिरावट होगी और रात में तापमान बढऩे लगेगा। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी मध्य प्रदेश में हवा का रुख दक्षिण-पूर्वी और दक्षिणी हो रहा है। इस वजह से इंदौर, भोपाल, होशंगाबाद संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान बढ़ रहे हैं। हालांकि शाम को कुछ समय के लिए हवा का रुख उत्तरी होने से वातावरण में सिहरन बरकरार है। अभी दो दिन तक रात के तापमान में और बढ़ोतरी होगी। उधर मध्य प्रदेश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में हवा का रुख अभी उत्तरी बना हुआ है। इस वजह से वहां न्यूनतम तापमान में अधिक बढ़ोतरी दर्ज नहीं हो रही है। शुक्ला के मुताबिक 18 जनवरी को उत्तर-पूर्वी मानसून विदा हो जाएगा। इसके बाद पूर्वी हवाओं का दखल कम हो जाएगा। साथ ही हवा का रुख एक बार फिर उत्तरी होने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट का सिलसिला शुरू होगा। इसके बाद 22 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने की संभावना है। इसके बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। वातावरण में नमी बढऩे से बादल छा सकते हैं। इससे दिन के तापमान में तो गिरावट होगी, लेकिन रात में तापमान में इजाफा होने लगेगा।
Share:Related Articles
मप्रः भाजपा जानती है गरीबी का दर्द, कांग्रेस नेताओं को यह अनुभव कहां : शर्मा
खंडवा/भोपाल। भाजपा ने सिर्फ गरीबी हटाने का नारा नहीं दिया, बल्कि गरीबों के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाने का काम किया है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यह काम कर रहे हैं। गरीबी हटाने के लिए गरीबी का दर्द होना चाहिए, विजन होना चाहिए और झोपड़ी […]
ग्वालियर में भाजपा को लगा झटका : 2 दिग्गज नेताओं ने दिया इस्तीफा
भोपाल। चुनावी साल में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ग्वालियर में पार्टी के दो दिग्गज नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। भाजपा के पूर्व संभागीय मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे और किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेंद्र सिंह गुर्जर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। दरअसल, मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे […]
जीएसटी में 26 फीसदी और पंजीयन राजस्व में 15.75 फीसदी की बढ़ोतरी
पारदर्शी कर प्रशासन, व्यावसायियों को मिली सुविधाओं से मिला परिणाम भोपाल। मध्यप्रदेश में जीएसटी, आबकारी, पंजीयन और वाणिज्यिक कर राजस्व में बढ़ोतरी हुई है। मध्यप्रदेश जीएसटी रिटर्न फाईलिंग में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। पिछले साल जुलाई माह तक जीएसटी राजस्व प्राप्ति 8,311 करोड़ रूपये थी जो इस साल रूपये 10,945 […]