
पश्चिम बंगाल।जैसे-जैसे बंगाल में विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं TMC में इस्तीफा देने की रफ्तार भी दोगुनी होती जा रही है. इसी दौर को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को ममता सरकार में वन मंत्री राजीव बनर्जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना इस्तीफ सौपा है.
मंत्री राजीव बनर्जी ने पेश किये अपने इस्तीफे में ने लिखा है की , ‘पश्चिम बंगाल के लोगों की सेवा करना उनके लिए गर्वदायी रहा. वह इस मौके के लिए सभी का धन्यवाद देते हैं’
आपको बता दे की राजीव बनर्जी पिछले काफी समय से कई साड़ी कैबिनेट बैठको में शामिल नहीं हुए थे, जिसके बाद लोगो द्वारा ये अनुमान लगाया जा रहा था कि वो अपना पद छोड़ सकते हैं. हालांकि, अभी उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved