इंदौर। चाकू लगे युवक को रात को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बरात में झगड़े के बाद उसे दोस्त ने जैसे ही चाकू मारा तो अन्य बराती उसे इधर से उधर अस्पतालों में कई किलोमीटर बाइक से दौड़ाते रहे। आखिर सभी डॉक्टरों ने हाथ खड़े करते हुए इंदौर रैफर किया।
दीनदयाल नगर टीआई एके नमामा ने बताया कि रतलाम जिले की पेटलावद तहसील के सारंगी और कड़वड़ गांव के बीच में एक बरात से लौटते समय राजेश पिता मांगीलाल निवासी ईश्वर नगर का उसके दोस्त गोविंद से विवाद हो गया था। इसके बाद गोविंद ने चाकू निकालकर राजेश के पेट में मार दिया। चाकू पेट में ही धंस गया। इसके चलते बरातियों में अफरा-तफरी मच गई। बराती बाइक से उसे पास के अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने गंभीर मामला बताते हुए जिला अस्पताल रैफर किया। वहां भी उसका उपचार करने में डॉक्टरों ने असमर्थता जताई और इंदौर रैफर कर दिया। राजेश के पेट में धंसा चाकू आज एमवाय के डॉक्टर ऑपरेशन कर निकालेंगे।
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि श्रमिक, किसान और मजदूर भारत की असली ताकत है और उनको सशक्त बना कर ही देश को मजबूती प्रदान की जा सकती है। गांधी ने सोमवार को जारी एक वीडियो में कहा “भारत की ताकत मजबूत अर्थव्यवस्था, युवाओं को रोजगार और सामाजिक समरसता […]
इंदौर गौरव दिवस पर उद्योग संचालकों ने सुनाए संस्मरण 22 उद्योगपतियों को मिला उद्योग गौरव सम्मान इन्दौर। तुकोजीराव होलकर (Tukojirao Holkar) के समय वजन उठाने वाली मशीनें नहीं थीं। मशीनों को उद्योग स्थल या कपड़ा मिलों तक पहुंचाने के लिए हाथियों का उपयोग किया जाता था। यह होलकरकालीन संस्मरण उद्योगपतियों ने इंदौर गौरव दिवस (Indore […]
इंदौर। विजय नगर थाना परिसर में खड़े जब्ती के वाहनों में भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना में कई वाहन जलकर खाक हो गए घटना के बाद थाने में अफरा-तफरी मच गई, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड (fire brigade) की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया हालांकि इस बीच थाने में खड़े कई […]
भोपाल। मध्यप्रदेश में 21 जून से शुरू होने वाले वैक्सीनेशन महाभियान के लिए पूरे प्रदेश में 7 हजार से ज्यादा सेंटर बनाए जाएंगे। साथ ही अभियान के लिए प्रदेश के सभी जिलों, ग्रामीण क्षेत्रों में लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत इन्दौर में 1 लाख 10 हजार, जबकि भोपाल में 83 हजार, जबलपुर में […]