मुंबई। मुंबई परिमंडल नौ के राजपत्रित अधिकारी उपायुक्त अभिषेक त्रिमुखे ने बुधवार को गोस्वामी एवं उनकी पत्नी के खिलाफ मुंबई सत्र न्यायालय में मानहानि की शिकायत की। शिकायत में मुख्य रूप से गोस्वामी के खिलाफ वारंट जारी करने और शिकायतकर्ता को उचित मुआवजा देने की मांग की गई है।
त्रिमुखे ने शिकायत में दावा किया है कि रिपब्लिक टीवी पर पैनल चर्चा के दौरान गोस्वामी की ओर से की गई मानहानिपूर्ण टिप्पणी से उनकी छवि धूमिल होती है। मुंबई पुलिस एवं पुलिस महकमे में काम करने वालों के लिए यह अपमानजनक है।
उन्होंने कहा है कि रिपब्लिक भारत चैनल पर फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर जारी पैनल चर्चा के दौरान न सिर्फ मानहानिपूर्ण टिप्पणी की गई, बल्कि उसे यू-ट्यूब पर भी प्रसारित किया गया। यह पैनल डिस्कशन फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के काल रिकार्ड से जुड़ा हुआ था। शिकायत में यह भी कहा गया है कि रिपल्बिक भारत को चलाने वाले एआरजी आउटिलयर मीडिया लिमिटेड में गोस्वामी की पत्नी कार्यकारी निदेशक हैं। उनकी अनुमति और जानकारी के बिना चैनल पर कुछ भी दिखाना संभव नहीं।
मुंबई। अक्षय कुमार (Akshay Kumar), कैटरीना कैफ (Ketrina Kaif), अजय देवगन (Ajay Devgan) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi) की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सूर्यवंशी पिछले साल 2020 में ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना (Corona) महामारी ने फिल्म की […]
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत को इस्तीफा दे देना चाहिए। शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में स्पष्ट कर दिया है कि अब स्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षा होगी जबकि उच्च शिक्षा मंत्री परीक्षा न […]
सिवनी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिवनी जिले (Seoni district) में बड़ा हादसा हुआ है। यहां विशेष सशस्त्र बल (special armed forces) के जवानों (soldiers) को ले जा रही एक बस (Bus) और एक कार (Car) के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 26 जवान घायल […]
पटना। बिहार के पूर्णिया ((Bihar Purnia)) से अनोखे प्रेम की गजब कहानी (unique love story) सामने आई है. ये प्रेम कहानी नश्वर हो चुकी प्रेमिका के लिए है। बुजुर्ग प्रेमी पिछले 32 साल से अपनी प्रेमिका (Mistress) की अस्थियों के साथ वैलेंटाइन मना रहे हैं. अनोखे प्रेम की ये कहानी बिहार के पूर्णिया के एक […]