img-fluid

फॉरेस्ट गार्ड की हत्या का LIVE वीडियो, पीछा करते वक्त शिकारियों ने मारी गोली

February 06, 2021

देवास। मध्यप्रदेश (MP) में देवास (Dewas) जिले के पुंजापुरा (Punjapura) रेंज में शिकारियों ने फॉरेस्ट गार्ड की गोली मार कर हत्या कर दी, लेकिन मौत का यह वीडियो (Video) मोबाइल कैमरे में कैद हो गया। मृत फॉरेस्ट गार्ड मदनलाल वर्मा (Madan Lal Varma) ने गुरुवार को शिकारियों को देखा तो बाइक (Bike) से उनका पीछा करने लगे ताकि सबूत उनके पास हो। वर्मा ने उन्हें सरेंडर करने को कहा तो उन्होंने बंदूक निकाल ली। वर्मा ने उन्हें फायर करने की चुनौती दी और शिकारियों में से एक ने गोली चला दी और भाग गए। वर्मा वहीं गिर पड़े और थोड़ी देर बाद उनकी जान चली गई। शिकारियों के साथ उनकी मुठभेड़ का 66 सेकंड का वीडियो उनके मोबाइल (Mobile) में रेकॉर्ड हो गया।


गुरुवार दोपहर को मदनलाल वर्मा रतनपुर के जंगलों में अपनी बाइक से अकेले गश्त कर रहे थे। उन्हें कुछ शिकारी नजर आए तो बाइक से उनका पीछे करने लगे और साथ में वीडियो भी बनाने लगे। वर्मा ने शिकारियों से रुकने को कहा, लेकिन वे नहीं माने तो पीछे से आवाज दी- भाग क्यों रहे हो, रुक जाओ। शिकारियों को पकड़े जाने का डर हुआ तो उन्होंने गोली चला दी। गोली चलने से पहले फॉरेस्ट गार्ड ने शिकारियों को चुनौती दी। चलाओ गोली…चलाओ गोली…कहते हुए उनकी आवाज रेकॉर्ड हुए वीडियो में स्पष्ट सुनाई पड़ती है। गोली लगने के बाद वर्मा अपनी बाइक से गिर पड़े और थोड़े देर बाद उनकी जान चली गई।

शाम होने के बाद वर्मा रेंज ऑफिस नहीं लौटे तो उनके सहकर्मियों ने फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। फिर जंगल में उनकी तलाशी शुरू हुई। शुक्रवार सुबह जंगल में भूरिया तलाई के पास वे बाइक के बगल में लुढके पड़े मिले। गोली उनकी छाती के दायीं ओर लगी थी। वर्मा का मोबाइल भी उनके पास था, लेकिन डिस्चार्ज होने के चलते बंद हो चुका था। चार्ज करने के बाद मोबाइल में आरोपियों द्वारा वारदात को अंजाम देने की पूरी घटना नजर आई।


देवास के डीएफओ डी पी मिश्रा ने बताया कि रेकऑर्ड हुए वीडियो में आरोपियों का चेहरा नहीं नजर आ रहा, लेकिन वर्मा की आवाज और गोली चलने की आवाज भी स्पष्ट सुनाई पड़ती है। एक गोली चलती है और वर्मा गिर चलते हैं। वीडियो में वर्मा के गिरने के ठीक बाद का फुटेज भी है, जो उनकी मौत के ठीक पहले का है। फिर मोबाइल संभवतः उनके हाथों से छिटक गया और फिर डिस्चार्ज होकर स्विच ऑफ हो गया। मदलनाल वर्मा उज्जैन के रहने वाले थे। हाल ही में वे दादा बने थे और पोते के जन्म को लेकर बेहद खुश थे। वर्मा के परिजनों ने बताया कि पोते के जन्म की खुशी में 16 फरवरी को एक कार्यक्रम का आयोजन करने वाले थे। शुक्रवार को विभागीय सम्मान के साथ उज्जैन में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Share:

  • म्यांमार में गांधीगिरी के साथ आंदोलन, फेसबुक पर बैन के बाद ट्व‍िटर पर आए लोग  

    Sat Feb 6 , 2021
    सिंगापुर। म्यांमार में सेना द्वारा तख्तापलट के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सिन्‍हुआ के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सेना ने पूर्व स्टेट काउंसलर आंग सान सूकी की पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी के वयोवृद्ध नेता यू विन हितीन को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शुक्रवार को भी शहरों में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved