img-fluid

गुजरात निकाय चुनाव: भरूच में भाजपा ने 34 में से 31 सीटें मुस्लिम प्रत्‍याशियों को दी

February 13, 2021

भरूच। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भरूच में रिकॉर्ड कायम किया है। गुजरात में निकाय चुनाव हो रहा है। भरूच जिला पंचायत में 34 सीटें हैं और इस पर कांग्रेस और झाघडिया से विधायक छोटू वसावा की बीटीपी का नियंत्रण है। भाजपा ने भरूच जिले में मुस्लिम समुदाय के 31 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। जिला भाजपा इकाई के अध्यक्ष मारुतिसिंह अटोदरिया का कहना है कि भाजपा द्वारा इस जिले में अब तक मुस्लिमों को दिए गए टिकटों में यह सबसे अधिक है। कुछ उम्मीदवार पहले कांग्रेस के साथ थे। जिले में आदिवासी वोटों के अलावा मुस्लिम वोटों की बड़ी संख्या है।


अटोदरिया ने इससे इनकार किया कि प्रतिद्वंद्वी भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) और असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के बीच गठजोड़ के कारण यह फैसला किया गया। अच्छी खासी मुस्लिम आबादी वाले भरूच जिले में जिला पंचायत, नौ तालुका पंचायत और चार नगरपालिका के लिए चुनाव होंगे।

कांग्रेस जिला पंचायत को अपने सहयोगी छोटूभाई वसावा, भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) द्वारा स्थापित करने की कोशिश में थी, जो अब असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (AIMIM) के साथ गठबंधन कर चुकी है। ओवैसी ने मुसलमानों, दलितों, आदिवासियों और ओबीसी मतदाताओं से बीटीपी का समर्थन करने का आह्वान किया।

कांग्रेस नेता इमरान भट्टी 200 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
राज्य भाजपा ने दक्षिण गुजरात में नौ तालुका पंचायतों के 320 उम्मीदवारों, चार नगर पालिका और भरूच जिले की जिला पंचायत के लिए प्रतायशियों की घोषणा की। 31 मुस्लिम उम्मीदवारों में, जिनमें 17 महिलाएं शामिल हैं। भरूच में वागरा के कांग्रेस नेता इमरान भट्टी 200 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। भट्टी उन लोगों में शामिल हैं जो वागरा तालुका पंचायत की एक सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

Share:

  • भोपाल की मुन्नी-चोट्टी गिरोह ने की थी ज्वैलरी शॉप में वारदात

    Sat Feb 13 , 2021
    सगी चार बहनों ने दिया था वारदात को अंजाम दो गिरफ्तार, दो फरार, ऑटो से पहुंची थीं वारदात को अंजाम देने भोपाल। भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में रहने वाली दो बहनों को सिरोंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि उनकी दो फरार बहनों की तलाश की जा रही है। चारों बहनों ने बीती पांच फरवरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved