img-fluid

Maharashtra : जलगांव में दर्दनाक सड़क हादसे में 16 की मौत, 5 की हालत गंभीर

February 15, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के यावल तालुका में किंगान गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसे में रविवार देर रात को 16 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा वाहन पलटने कारण हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब पपीते से लदा हुआ ट्रक पलट गया और इसमें कई लोग दब गए।

सूचना की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस व घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने ट्रक में दबे हुए लोगों को निकालने में मदद की। इनमें से फिलहाल पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

लगातार हो रहे दर्दनाक हादसे
>> बीती 12 फरवरी (शुक्रवार) को सुबह 6 बजे एक SUV और ट्रक की भीषण टक्‍कर में 4 लोगों की मौत हो गई थी और दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। यह हादसा सांगोला-पंढरपुर के कसेगांव के पास हुआ था।
>> महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में भी बीती 23 जनवरी को एक वाहन के 150 फुट गहरी खाई में गिरने से 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है और 7 लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे।

Share:

  • IND vs ENG : रविचंद्रन अश्विन ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज

    Mon Feb 15 , 2021
    नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड की बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस बीच भारतीय स्पीनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को पीछे कर भारत की धरती पर सबसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved