img-fluid

​​संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में ​ताकत दिखाएगा आईएनएस प्रलय

February 19, 2021
नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात के ​​अबू धाबी​ में 20 से 25 फरवरी तक ​​​​नौसेना रक्षा प्रदर्शनी और अंतर​राष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी​ होगी जिसमें भाग लेने के लिए भारतीय नौसेना ​का ​पोत प्रलय​ शुक्रवार को पहुंच​ गया​​ स्वदेशी रूप से निर्मित ​​आईएनएस प्रलय प्रबल क्लास मिसाइल वेसेल्स का दूसरा जहाज​ है जिसे 18​​ ​दिसम्बर,​ 2002 को भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया था​​
 

नौसेना प्रवक्ता ने बताया कि नौसेना रक्षा प्रदर्शनी और अंतर​राष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी​ में ​आईएनएस प्रलय की भागीदारी का उद्देश्य प्रधानमंत्री के​​ ‘​आत्म निर्भर भारत​‘ ​अभियान ​के​ तहत ​​स्वदेशी जहाज निर्माण की ताकत दिखा​ना है।​ इसके अलावा​ भारतीय नौसेना के जहाज की भागीदारी भारत और यूएई के बीच घनिष्ठ संबंधों पर ​भी ​प्रकाश डालती है।​ उन्होंने बताया कि 56 मीटर लंबा जहाज 560 ​टन की भार क्षमता के ​साथ 35 समुद्री मील​ प्रति घंटे की अधिक गति में ​चलने में ​सक्षम ​है​​ हथियारों और प्रभावशाली ​सेंसर से लैस इस पोत में 76.2 मिमी मीडियम रेंज गन, 30 एमएम क्लोज रेंज गन, चैफ लॉन्चर और लंबी दूरी ​की सतह से सतह ​तक मारक ​क्षमता वाली मिसाइल ​लगी हैं।​ गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में स्वदेशी तौर पर बनाया गया यह जहाज भारतीय जहाज निर्माण उद्योग की क्षमताओं की गवाही देता है​​ यह एक बहुमुखी मंच है जो विभिन्न प्रकार के सतह युद्ध अभियानों में सक्षम है​​
 
उन्होंने बताया कि भारत और यूएई के बीच रक्षा संबंध अबू धाबी के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ​के 2017 में ​गणतंत्र दिवस की परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के बाद से बढ़ रहे हैं​​ ​​इसके बाद से दोनों देशों के बीच ​व्यापक रणनीतिक साझेदारी​ और ​द्विपक्षीय संबंध​ भी मजबूत हुए हैं​​। ​यही वजह है कि मार्च, 2018 में दोनों ​देशों की ​नौसेनाओं के ​सम्बन्ध बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना​ और यूएई नौसेना के द्विपक्षीय अभ्यास ​’गल्फ स्टार-1′ की शुरुआत की गई है​ इसके अलावा भारतीय नौसेना के जहाज समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त अरब अमीरात में बंदरगाह ​पर नियमित रूप से तैनात रह रहे हैं।​ स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल विध्वंसक​ आईएनएस मैसूर​ अभी भी इस क्षेत्र में 19 से 22 फरवरी, 21 तक ​मिशन तैनाती पर है।अबू धाबी में भारतीय नौसेना के जहाजों की तैनाती यूएई ​और ​भारत के बीच गहरे दोस्ताना संबंधों और बहुआयामी सहयोग को रेखांकित करता है​ जिससे दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और मजबूत ​होगा। एजेंसी

Share:

  • बैंक धोखाधड़ी मामले में मैनेजर समेत 5 अधिकारी गिरफ्तार 

    Fri Feb 19 , 2021
    नागदा/उज्जैन! शहर के एक निजी बैंक में करोड़ों के गबन की गुत्थी अब सुलझती जा रही है। पुलिस ने बैंक मैनेजर समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया। सभी के खिलाफ धोखाधड़ी एवं कुट दस्तावेज रचना करने का प्रकरण दर्ज हुआ है। सभी आरोपितों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved