
पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी। बंगाल में इस बार परिवर्तन की लहर चल रही है। लोग हिंसा की राजनीति करने वालों को सबक सिखाने के मूड में हैं।
पूर्व मंत्री यादव ने कहा कि अपनी सियासी जमीन को खिसकते देख ममता बनर्जी अपना आपा खो चुकी हैं। भाजपा नेताओं के खिलाफ उनकी आपत्तिजनक बयानबाजी उन्हें राजनीति के बियाबान में धकेल देगी। हिंसा की राजनीति करनेवाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री किसे दंगाबाज कह रही हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता राजनीतिक हिंसा के शिकार हो चुके हैं। इसके लिए कौन दोषी है। पूर्व मंत्री यादव ने कहा कि दूसरी ओर दक्षिण में भाजपा के प्रति समर्थन उत्साहवर्धक है। दक्षिण के राज्यों में भी इस बार बड़ी संख्या में कमल खिलेंगे, इसमें कोई दो मत नहीं। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved